शिवपुरी। पोहरी जेएमएफसी न्यायालय में गुरुवार को न्यायाधीश धीरज कुमार ने मारपीट के तीन आरोपीयों को छ: माह का कारावास व एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है शासन की ओर से पैरवी अभियोजन अधिकारी विशाल काबरा ने की।अभियोजन के अनुसार 16 अक्टूबर 2013 को रात्री 8 बजे ग्राम बीलवरा निवासी मुकेश के खेत में पशुओं के द्वारा नुकसान पहुंचाने के विवाद पर आरोपी बनवारी, कल्ला व मुंशी ने कुल्हाडी से मारपीट कर दी थी।
जिसके बाद बैराड़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। जहां दोनो पक्षो को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।