शिवपुरी। लुकवासा कस्बे की रहने वाली एक युवती बुधवार की दोपहर 1 बजे घर से बाजार जाने की कह कर निकली लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो परिजनो ने सभी जगह उसकी तालाश की जब युवती की कोई जानकारी नही मिली तो गुरुवार को कोलारस थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली ।
पानी का टैंकर पहुंचा तो आपस में झगड़ पड़े लोग
शहर के वार्ड क्रमांक 28 में गुरुवार को नपा के पेयजल वितरण को लेकर पहुंचे टैंकर को लेकर विवाद हो गया। यहां पानी का टैंकर जैसे ही पहुंचा लोग उसे अपने घरों के सामने खड़ा करने को लेकर आपस में उलझने लगे। बात हाथापाई तक आ गई। बाद में मौके पर पहुंचे पार्षद पति अजय भार्गव ने बीच-बचाव कराया और लोगों को समझाया कि पानी का टैंकर और भेज दिया जाएगा लेकिन आपस में झगड़ा न करेंं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।