10वीं व 12वीं रिजल्ट: ये हैं शिवपुरी के सितारे

शिवपुरी। प्रदेश में आज कक्षा 10 व 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया। यहां 10वीं व 12वीं के छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया। इस बार 10वीं की परीक्षा में 19698 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें से 56.50 प्रतिशत परिणाम 10वीं का रहा। वहीं 12 वीं में 13705 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जहां कुल पास छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 68.25 प्रतिशत रहा। 

12वीं की प्रदेश की सूची में इन्होंने बनाया स्थान
गणित संकाय में : ललित पंचोरी पुत्र प्रमोद शा. उत्कृष्ट उमावि क्रं. 1, शिवपुरी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आनंद धाकड़ पुत्र प्रहलाद शा. उत्कृष्ट उमावि क्र. 1 शिवपुरी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान  प्राप्त किया। 
वाणिज्य समूह में : आयुषी धेंगुला पुत्री मृगंग गुरूनानक उमावि शिवपुरी ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। 
कृषि संकाय : कृषि संकाय में संतोष रावत पुत्र धनीराम रावत शा. उत्कृष्ट उमावि क्रं. 1 शिवपुरी ने  500 में से 480 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। 

12वीं जिले की टॉप-3 सूची में इन्होंने पाया स्थान
ह्यूमिनिटी : सोनिया सोनी गर्वमेंट मिडिल स्कूल नं. 1 पिछोर शिवपुरी ने  500 में से 432 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रानी शुक्ला वॉयस हा.से. स्कूल, बामौरकला शिवपुरी ने 500 में से 431 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान बनाया। 
साइंस (मैथ-वॉयो) गु्रप में : जूली धाकड़ पुत्री अमरसिंह इंडियन पब्लिक हासे स्कूल झींगुरा, शिवपुरी ने प्रथम, अभय पुत्र अश्विनी दीक्षित हासे एक्सीलेंस स्कूल नं. 1 शिवपुरी ने 500 में से 468 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अर्पित पुत्र रमेश कुशवाह हासे एक्सीलेंस स्कूल नं. 1 शिवपुरी ने 500 में से 467 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान व आहिस्ता पुत्र विनोद गोयल ने 500 में से 467 बाल शिक्षा निकेतन हा.से. स्कूल शिवपुरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

कॉमर्स गु्रप में : आकांशा जैन पुत्री सनमत जैन मॉडल हा.से. स्कूल, कोलारस, शिवपुरी ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर, उज्जवला पुत्र सनमती जैन मॉडल स्कूल हासे स्कूल कोलारस ने 500 में से 461 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। 

एग्रीकल्चर ग्रूप में : कमलसिंह कुशवाह पुत्र बालकिशन शीतला हासे स्कूल नरवर, शिवपुरी ने 500 में से 471 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान वहीं होम साइंस गु्रप में बसंती जाटव पुत्री मानू लाल जाटव गर्ल्स हासे स्कूल पिछोर शिवपुरी ने 500 में से 440 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 

कक्षा 10वीं में इन्होंने पाया प्रदेश की सूची में स्थान
नैन्सी महादुले आत्मजा राकेश महादुले सरस्वती विद्या मंदिर कन्या हाईस्कूल शिवपुरी ने प्रदेश की सूची में 488 अंक प्राप्त कर 8वां स्थान हासिल किया है। वहीं नीतेश ध्ााकड़ पुत्र रामभरत ध्ााकड़ प्रज्ञा बाल मंदिर उमावि लक्ष्मी बाई कॉलोनी शिवपुरी ने 487 अंक के साथ प्रदेश की सूची में 9वां स्थान हासिल किया।

जिले की टॉप थ्री सूची में इन्होंने पाया स्थान
कक्षा 10वीं की जिले की टॉप थ्री की सूची में रेवती रमन लोध्ाी पुत्री अजबसिंह डेली पब्लिक हाई स्कूल ने खनियांधाना शिवपुरी ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर, सिया कुशवाह पुत्री भागीरथ कुशवाह हा.से. एक्सीलेंस स्कूल नं. 1 शिवपुरी ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया। वहीं आरती रावत पुत्री रनवीर रावत शिक्षा भारती बाल निकेतन हासे स्कूल शिवपुरी ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, नीरज सेन पुत्र कैलाश सेन इंडियन पब्लिक हासे स्कूल झींगुरा शिवपुरी ने 500 में से 483, आदित्य नामदेव पुत्र श्यामलाल नामदेव इंडियन पब्लिक हासे स्कूल झींगुरा शिवपुरी ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर जिले की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।