भोपाल। 12वीं मेरिट की गणित संकाय की मेरिट लिस्ट में शिवपुरी के ललित पचोरी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। भोपाल पहुंचे ललित ने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विसेस में जाने का है। उनके पिता प्रमोद पचोरी टीचर हैं। ललित का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग विषयों को लेकर तैयारी की, जिस समय जो विषय अच्छा लगता उसे पढ़ने लगते। स्कूल में पढाए गए गणित का हर दिन रिविजन किया। हर दिन करीब 5-6 घंटे की पढ़ाई की। ललित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 का छात्र है। यह है 12वीं बोर्ड गणित संकाय मेरिट टॉप 5 की लिस्ट
1- ललित पचौरी- शिवपुरी
2- आनंद धाकड़- शिवपुरी
3- विशाल पटेल- नरसिंहपुर
4- सुनंदा बरासिया- सिवनी
5- भूमिका पाटनकर- बैतूल

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।