लापरवाह वाहन ने उड़ाया युवक की मौत, 8 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल रात सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सतनवाड़ा नरवर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर युवक रोहित बाथम की जान ले ली। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन भगा ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 7:15 बजे नरवर रोड़ चौराहे पर जब मृतक रोहित बाथम सडक़ से गुजर रहा था तो तेज गति से आ रहे वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से रोहित की मौत हो गई और वाहन चालक वाहन भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में सोनू पुत्र सुरेश बाथम निवासी नरवर की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का मामला कायम कर लिया है। 

अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, तीन घायल
बदरवास थाना क्षेत्र में कल एक अज्ञात कार ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कल दोपहर श्रीपुर तिराहा एबी रोड़ बदरवास पर उक्त दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में महेंद्र जाटव रिजौदा अरविंद्र और रविंद्र घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

टैंकर और मारूति की टक्कर में पांच घायल 
भौंती थाना क्षेत्र में कल दोपहर दुल्हई तिराहे की पुलिया पर तेज गति से आ रहे टैंकर एमपी 19 एचए 3417 ने सामने से आ रही मारूति में टक्कर मार दी। जिससे मारूति वैन यूपी 93 एएम 5831 में बैठे हुए पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकेश पुत्र शालिराम परिहार की रिपोर्ट पर टैंकर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 और 337 का मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!