शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को शिवपुरी आई जहां सुबह उन्होंने यातायात कार्यालय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही यातायात कर्मियों की क्लास ली और यातायात कर्मियों को शहर के यातायात को व्यवस्थित बनाने के टिप्स दिए। यशोधरा राजे का कहना था कि उन्होंने शहर की सड़कों को इतना सुंदर बनाया है लेकिन यातायात की बदहाली के कारण सब बदतर हाल है यदि यातायात कर्मी अपनी ड्यूटी का सही ढंग से निर्वहन करें तो यातायात व्यवस्था को सुदृण किया जा सकता है।
मैने सड़कें इतनी सुंदर बनाईं, लेकिन यातायात पुलिस ने सब बदतर कर दीं: यशोधरा राजे
4/26/2018
0
Tags


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।