किसान के घर से जेवरात चोरी, तीन संदेहीयों पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के काजीखेड़ी गांव में खेत में बने कमरे से फरियादी तोफान पुत्र रामप्रसाद लोधी के 50 हजार रूपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इस मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन संदेहीयों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

फरियादी ने पुलिस को बताया कि 20 और 21 अप्रैल की रात को वह बाहर गया हुआ था और इसी दौरान चोरों ने उसके खेत में बने कमरे में स्थित सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी तोफान ने बताया कि उसे शक है कि उसके यहां से कल्ला लोधी, मुकेश लोधी और चरणसिंह लोधी निवासी काजीखेड़ी ने जेवरातों की चोरी की है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर संदेही आरोपियों पर भादवि की धारा 457 और 380 का मामला दर्ज कर लिया है। 

खेत में से मोटर चुरा ले गए चोर 
बदरवास कस्बे में स्थित एक खेत से चोर बोर में डली हुई मोटर चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी राधेश्याम पुत्र सीताराम केवट निवासी बदरवास ने बताया कि 24 अप्रैल को रात्रि 10 बजे वह खेत पर था और उसके बोर में मोटर डली हुई थी इसके बाद वह अपने घर चला गया तथा सुबह चार बजे जब खेत पर देखा तो अज्ञात चोर बोर में डली मोटर चुरा ले गए थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!