शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम आमरा में बाइक पर जा रहे दो युवकों को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक नीतेश प्रजापति पुत्र हरनाम सिंह और अमरजीत प्रजापति पुत्र बद्री निवासी बिजरौनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार नीतेश प्रजापति और अमरजीत प्रजापति आमरा गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। तभी आमरा गांव के पास सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामला कायम कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।