निराश्रितों को भोजन कर मनाया चित्रगुप्त भगवान का प्रकटोत्सव

0
शिवपुरी। कायस्थ समाज शिवपुरी ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर विभिन्न् कार्यक्रमों के साथ ही अनूठी पहल करते हुए दीन दयाल रसोई घर पुराना बस स्टैंड में पहुंच कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाखा शिवपुरी के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार निराश्रितों को भोजन एवं प्रसाद वितरण कर चित्रगुप्त भगवान का प्रगट उत्सव अत्यंत गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में देवेंद्र श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष एवं अनुराग अस्थाना ने संयुक्त रूप से चित्रगुप्त भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया।

रूपेश श्रीवास्तव महामंत्री एवं भूपेन्द्र भटनागर ने दीप प्रज्वलन कर वातावरण को रोशन कर दिया। शशिकांत खरे कार्यकारी अध्यक्ष एवं उमाचरणन श्रीवास्तव प्रवक्ता ने निराश्रितों  को उद्बोधन देते हुए भगवान चित्रगुप्त के प्रगट होने संबंधी जानकारी प्रदान की। युवा शाखा जिला अध्यक्ष राहुल अस्थाना ने कहा कि निराश्रितों को भोजन कराकर मन को जो शांति मिलती है वह परम आनंद जैसी होती है। समाज द्वारा समय-समय पर जनसेवा के कार्य किए जाते हैं जिसमें सभी लोग बढ़चढ़ हिस्सा लेते हैं। आगामी समय में भी समाज द्वारा विभिन्न् सामाजिक व धार्मिक कार्य किए जाएंगे। 

अरुण श्रीवास्तव सचिव, करन भटनागर, मोनू सक्सेना, शैलेश भटनागर, समर्थ श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव इत्यादि ने स्वयं निराश्रितों को भोजन परोसा। अंत में राकेश भटनागर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया बुद्धि बल एवं चातुर्य के धनी कायस्थ समाज के सभी सदस्यों ने दीन दयाल रसोई घर में अपने सामर्थ अनुसार सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया। इस दौरान निराश्रितों को भोजन कराने के बाद पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान की पूजा-अर्चना के बाद लोगों को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!