शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास में रहने वाली एक पाँचवी की छात्रा का पिछली 17 अप्रैल से हरिओम पुत्र घनश्याम लोधी निवासी बामौर थाना रन्नौद पीछा कर रहा था और छात्रा का नाम, पता, स्कूल का नाम आदि पूछता था। लगातार तीन-चार दिन जब युवक ने छात्रा को परेशान किया तो कल छात्रा ने इस मामले की सूचना तत्काल अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। तत्काल कोतवाली से चीता मोबाईल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी युवक अपनी बाईक अपाचे को छोडक़र भाग गया। उसके बाद पीडित छात्रा के परिजन तत्काल छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने छात्रा के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 डी ताहि, 7,8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। कक्षा 5 की छात्रा का पीछा कर रहा था मनचला, पुलिस को सूचना दी तो बाईक छोडक़र भागा
4/22/2018
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास में रहने वाली एक पाँचवी की छात्रा का पिछली 17 अप्रैल से हरिओम पुत्र घनश्याम लोधी निवासी बामौर थाना रन्नौद पीछा कर रहा था और छात्रा का नाम, पता, स्कूल का नाम आदि पूछता था। लगातार तीन-चार दिन जब युवक ने छात्रा को परेशान किया तो कल छात्रा ने इस मामले की सूचना तत्काल अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। तत्काल कोतवाली से चीता मोबाईल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी युवक अपनी बाईक अपाचे को छोडक़र भाग गया। उसके बाद पीडित छात्रा के परिजन तत्काल छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने छात्रा के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 डी ताहि, 7,8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।