लालू बने सर्व ब्राह्मण समाज के युवा जिलाध्यक्ष

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक रामजी व्यास व प्रदेश महामंत्री भरत तिवारी की अनुशंसा पर शिवपुरी जिले के युवा एवं जुझारू, संघर्षशील पं. लालू शर्मा को युवा सर्व ब्राह्मण समाज का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया हैं। साथ ही प्रदेश इकाई को उम्मीद हैं कि वह समाज के विकास और ब्राह्मण समाज की भलाई के लिए निरंतर कार्य करके संगठन को ऊचाईयां प्रदान कराने में सहयोग प्रदान करेंगे। 

इस नियुक्ति पं. लालू शर्मा ने सभी विप्र बन्धुओं को विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी हैं उसके लिए में सभी विप्र बन्धुओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञाप्ति करता हूं साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि विप्र समाज ने मुझे जो दायित्व सौंपा हैं उस पर पूर्ण निष्ठा के साथ समाजहित में कार्य करके दिखाने का प्रयास करूंगा और युवाओं को अपने साथ जोड़ कर समाज में फैली कुरूतियों का सफाया करने का प्रयास करूंगा। युवा विप्र बन्धुओं को साथ लेकर सामज को जाग्रत करने का कार्य भी किया जाएगा और ब्राह्मण की मूल संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

लालू शर्मा के युवा अध्यक्ष बनने पर लालू शर्मा को बधाई देने वालों में पं. डॉ. ओपी भार्गव, अरूण भार्गव, महेश शर्मा (स्वामी जी), राजेन्द्र पिपलौदा, डॉ. एएल शर्मा, अनुपम शुक्ला, बीरेन्द्र भुल्ले, भगवत शर्मा, उमेश भारद्वाज, संजय बेचैन, डॉ. अजय खैमरिया, विपिन शुक्ला, सत्यम पाठक, भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा,भानू दुबे, संजय अवस्थी, संदीप शर्मा नीटू, विजदीप शुक्ला, राजकुमार शर्मा, विजय बिन्दास, सतेन्द्र उपाध्याय, सत्यम नायक, दिलीप मुदगल, गिर्राज शर्मा, राघवेन्द्र गोल व्यास, कपिल मिश्रा, राकेश बिरथरे, नीरज भार्गव, पार्षद अजय भार्गव, अरूण पंडित, पवन शर्मा, आनंद भार्गव,राजकुमार सड़ैया,अरविन्द सड़ैया,महावीर मुदगल,सुषमा पाण्डे,रंजना पचौरी, मीना दुबे, शशी भार्गव, मंजू वाजपेयी, संजीव शर्मा होटल वरूणइन,गजानंद शर्मा, सूरज अवस्थी, घनश्याम गौड़, अमित भार्गव, अन्य सैकड़ों लोगों ने बधाई दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!