शिवपुरी। आम आदमी पार्टी द्वारा आज 27 अप्रैल को कोलारस में दोप.1 बजे स्थान बस स्टैण्ड कोलारस पर जबकि स्थानीय माधवचौक चौराहे पर सुबह 7 बजे पोहा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल के निर्देशन में आप पार्टी के साफ-स्वच्छ जनसेवा के द्वारा राजनीति करने वाले उम्मीदवारों से अपेक्षा व्यक्त की कि वह चुनाव में आए और जनता के बीच जाकर अपनी छवि बनाऐं और चुनाव लडक़र आप पार्टी की सरकार बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
इसे लेकर कैंपन जारी है गत दिवस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और संगठन सचिव ग्वालियर चंबल जोन हिंमाशु कुलश्रेष्ठ, जोन सचिव शुभम गुप्ता, संगठन प्रभारी विपिन शिवहरे आदि ने इसी कैंपन को लेकर लोगों को जागरूक करने और पार्टी में ऐसे छवि वाले नेता जो जनाधार रखते है उनसे पार्टी प्रत्याशी के रूप में फार्म भी भरवाए जा रहे है। इसके लिए पार्टी द्वारा ग्राम रातौर, सुरवाया, बिलोकलां, खोड़ आदि क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी को तलाशा और उन्हें आप पार्टी से जुडक़र विधानसभा चुनाव को लेकर समझाईश दी गई।
इस दौरान संगठन प्रभारी विपिन शिवहरे ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों पर भारी पडऩे वाली है वह हमारी राजनीति के सामने नही ठहर सकेगी। इसी क्रम में आज 27 अप्रैल को शिवपुरी शहर के नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोहा चौपाल का आयोजन प्रात: 7 बजे माधवचौक पर किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से इस पौहा चौपाल में शामिल होने की अपील आम आदमी पार्टी द्वारा की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।