करैरा में औैद्योगिक क्षेत्र का नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगें भूमिपूजन

0
करैरा। करैरा क्षेत्र हेतु उद्योग के लिए ग्राम श्योपुरा में औद्योगिक क्षेत्र का चयन किया गया है। इसका भूमिपूजन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर 28 अप्रैल को करेंगे। उक्त औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए करैरा क्षेत्र के युवा नेता व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शिवपुरी के जिलाध्यक्ष संजय पहारिया की महती भूमिका रही है। वह पिछले दो वर्षों से उद्योग क्षेत्र की स्थापना के लिए प्रयासरत थे। 

तत्कालीन एसडीएम संजीव जैन ने इस कार्य को गति प्रदान कर प्रदेश के औद्योगिक सचिव बीएल कांताराव को क्षेत्र का भ्रमण कराकर इसकी शुरूआती मंजूरी ले ली थी। इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना में तत्कालीन एसडीएम सीबी प्रसाद सहित वर्तमान एसडीएम अंकित अष्ठाना (आईएएस) के सहयोग से इस कार्य को अंजाम दिया गया। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत कराई। 

वह 28 अप्रैल को इसकी स्थापना के लिए भूमिपूजन कर इसकी शुरूआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि करैरा व्यापारिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। यहां लगभग 2 दर्जन से अधिक मूंगफली के पंखे व सरसों मिल, आटा मिल सहित कई अन्य उद्योग संचालित है। इस कारण शहर में प्रदूषण का वातावरण निर्मित रहता है। इसकी स्थापना से जहां व्यापारियों के  उद्योग लगेंगे वहीं करैरा की जनता को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। करैरा नगर के व्यापारियों और नागरिकों ने भारतीय व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष संजय पहारिया का आभार माना है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!