मुख्यमंत्री श्रवण कुमार की भूमिका में वृद्धजनों को करा रहे है तीर्थ यात्रा: यशोधरा राजे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश भर के वृद्धजनों को वह श्रवणकुमार की तरह तीर्थ यात्रा कराकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। धर्मस्व विभाग की मंत्री होने के नाते आप तीर्थ यात्रियों की सेवा करना  और उन्हें यात्रा के लिए रवाना करना भी मेरा सौभाग्य है। 

उक्त उदगार प्रदेश सरकार की खेल युवक कल्याण एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ पोहरी विधायक प्रहलाद भारती सहित अनेक भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। 

यशोधरा राजे सिंधिया आज सुबह तीर्थ यात्रियों को रवाना करने और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं देने के लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां उन्होंने यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी और डिब्बे में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यशोधरा राजे ने यात्रियों को नाश्ते के पैकेट भी दिए और यात्रियों से कहा कि वह जगन्नाथपुरी जाकर मेरे लिए भी आशीर्वाद भगवान से लें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!