म प्र राज्यपत्रिक अधिकारी संघ की कार्यकारिणी घोषित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश राजपत्रिक अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजीब गौैतम द्वारा सम्मानिय सदस्यों से चर्चा के उपरांत संघ द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गठित कार्यकारिणी में एल के पाण्डे एसडीएम को संयोजक,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा सरंक्षक नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र मानकपुरी जिला अबकारी अधिकारी,डॉ एस एस खण्डेलवाल प्रोफेसर कन्या महा विद्यालय,मुकेश जैन एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,इंद्र सिंह धाकड़ ऑफीसर वन विभाग,गगन बाजपेई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी,महामंत्री पद पर ओपी पाण्डे महिला बाल विकास अधिकारी,बीएल दांगी सहायक जिला अवकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

सचिव पद हेतु डॉ संजय ऋषीश्वर डीआईओ शिवपुरी कार्यालय सचिव,डॉ महेश त्रिवेदी संगठन सचिव,डॉ अनिल अग्रवाल होम्योपैथिक चिक्तिसका अधिकारी शिवपुरी,सचिव रोहनी अवस्थी प्रधान अध्यापक शिवपुरी तथा कोषाध्यक्ष पद इंजी राघवेन्द्र दीक्षित सह प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ परियोजना शिवपुरी को नियुक्त प्रधान की है। महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए कामना सक्सेना,सचिव छवि जैन जिला पेशंनर अधिकारी शिवपुरी,सह सचिव डॉ स्वेता मिश्रा पशु चिकित्सक शिवपुरी को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य एवं सलाहकार के पद पर ओमहरी शर्मा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ,परवेज हुसैन महा प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ परियोजना शिवपुरी एवं डॉक्टर पीके खरे मेडीकल ऑफीसर नियुक्त किए। 

इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष इंजी डीके यादव समस्त सम्मानीय अधिकारी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि शिवपुरी जिले में मध्यप्रदेश राज्यपंत्रिक अधिकारी संघ की गतिविधियों में अपनी सक्रिय गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका से सही गति प्राप्त होगी। जिलाध्यक्ष डॉ संजीव गौतम द्वारा बताया गया कि जिले की कार्यकारिणी की भांति विकासखण्ड स्तर पर भी जल्द कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 

इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित अधिकारीयों को लोगों ने बधाईयां दी। बधाईयां देने बालों चंद्र शेखर शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,राजेन्द्र पिपलौदा कर्मचारी कांग्रेस,अजमेर सिंह यादव,दिलीप शर्मा,महेन्द्र श्रीवास्तव,हरिवल्लभ वर्मा,इंजी विजय खेमरिया,इंजी पीएस रघुवंशी इंजी अशोक शर्मा सह प्रबंधक सत्यमुर्ति पाण्डे,रागनी त्रिवेदी,सीमा उपाध्याय,बाईएस रघुवंशी डॉ हेमंत पाठक,डॉ अनिल अग्रवाल,अध्यापक कांग्रेस के सुनील उपाध्याय,भरत सिंह तोमर,दिनेश भरद्वाज,राजकुमार सडैया,स्नेह रघुवंशी,रामकिशन रघुवंशी एवं राजा बाबू आर्य ने बधाईयां दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!