कोलारस। जिले के कोलारस में अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद कोलारस में भाजपा के पत्ते विखरना प्रारंभ हो गए है। यहां गुटबाजी के चलते भाजपा पूरे मंंत्री मण्डल के क्षेत्र में होने के बावजूद भी हार गई थी। पर अब माना जा रहा था कि कोलारस में भाजपा 2018 के चुनाव मे पूरी दमखम से चुनाव में उतरेगी। परंतु यह क्या यहां तो भाजपा के पत्ते पूरी तरह से विखर गए है। इसका नतीजा यहा आज स्थापना दिवस में देखने को मिला जहां महज यह स्थापना दिवस चंद कार्यकर्ताओं में सिमट गया।
भाजपा के 23 वे स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा पदाधिकारीयो ने उत्सव वाटिका में भाजपा स्थापना दिवस का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सरीक होने देश कि सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा के चंद कार्यक्रता ही भाजपा स्थापना दिवस में शामिल हुए। ऐसे में शोषल मीडिया पर वायरल हुए भाजपा कार्यक्रओ के फोटूओ ने लोगो को असंमजिस में डाल दिया भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में सिर्फ दर्जन भर के करीब नेता और कार्यक्रता पहुंचे।
जिसके बाद भाजपा इसमें सबसे बड़ी बात देखने को मिली कि भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यक्रता तो दूर भाजपा के तमाम संगठनो के पदाधिकारी और जिम्मेदार भी शामिल नही हुए। ऐसे में यह कहना ठीक नही की कोलारस में भाजपा कार्यक्रताओ में विरोध का माहौल निर्मित है। इससे पहले कोलारस उपचुनाव में भाजपा कि हार को लेकर नगर के कई नेताओ के फिक्सिंग के लिए नाम सामने आए थे। ऐसे में कुछ लोग कार्यक्रताओ कि नाराजगी को उपचुनाव में हुई भीतरघात से जोडक़र देखा जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।