आदिवासी युवक से BIKE छीनने वाला आरोपी शराब तस्करी करते हुए पकड़ा

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियाधाना पुलिस ने कल अमरपुर रोड से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस ने एक बाइक भी जप्त की है जिसे कुछ समय पूर्व उक्त आरोपी ने एक आदिवासी युवक से छीनी थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज किया था और तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और कल पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से बाइक बरामद कर ली। 

खनियाधाना की आई विजयपाल सिंह जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि कल उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि एक आरोपी कल्ला पुत्र नरेंद्र सिंह यादव दो प्लास्टिक की क्या नाम है 70 लीटर शराब लेकर अमरपुर रोड पर खड़ा हुआ है जो बस का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की और आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

जहां पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि कि कुछ दिनों पूर्व उसने एक आदिवासी युवक से बाइक क्रमांक पीएम 33 पीएम 4362 को छिना था जो उसने अपने घर पर रख रखी है पुलिस ने आरोपी के बताए गए स्थान पर पहुंचकर जब तलाशी ली तो वह बाइक उसके घर पर रखी मिली जिसे जप्त कर पुलिस थाने ले आई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!