शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिरसौद में पार्टनरी में क्योस्क का संचालन करने वाले एक दोस्त ने धोखाधड़ी कर खाते से बड़ी रकम निकाल ली। जब इस बात का पता दूसरे पार्टनर को चला तो वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम केडर में रहने वाले बसंत पुत्र सिरनाम लोधी (20) व अर्जुन पुत्र रघुवर लोधी निवासी केडर सिरसौद में मध्यांचल बैंक का पार्टनरी में क्योस्क का संचालन करते हैं। बीते रोज अर्जुन ने बसंत को बिना बताए क्योस्क के खाते से 91 हजार 300 रुपए निकाल लिए। जब इस बात का पता बसंत को चला तो उसने पूछताछ की और रुपए वापस मांगे जिसे उसने देने से इंकार कर दिया और भाग गया। इसके बाद बसंत थाने में आया और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने बताया कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।