शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ककरवाया में गांव के ही एक युवक ने खेत से लौट रहे युवक की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मारपीट कारण युवक द्वारा शराब के लिए रुपए मांगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विष्णु पुत्र मदनलाल गोयल (66) निवासी धर्मशाला रोड 14 नंबर कोठी के पास थाना कोतवाली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ग्राम ककरवाया में उसका खेत है। गुरुवार को शाम के समय वह अपने खेत से लौट रहा था तभी ककरवाया गांव का रहने वाला बलहारसिंह रावत उसके पास आया और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर बलहार उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगा जिस पर विष्णु ने शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।