नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला, नबाव साहब रोड से फिर बाइक चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक चोरी हो रही है। चोर बेखौफ होकर बाइक चोरी की घ्ाटना को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस अभी तक इन चोरों का पता नहीं लगा सकी है। बाइक चोरी की घटनाएं दिन व दिन बढ़ती जा रही है। इध्ार नबाव साहब रोड से रात के समय चोर घ्ार के बाहर रखी बाइक को चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

मुकेश पुत्र वृंदावन राठौर (32) निवासी नबाव रोड ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को रात के 9 बजे के करीब उसकी बाइक घर के बाहर रखी हुई थी जब वह बाइक को कमरे में रखने के लिए निकला तो देखा कि बाइक गायब है। जिस पर उसने पड़ोसियों तथा रोड से निकल रहे लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर वह थाने गया और बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं चार-पांच दिन पहले सीएमएचओ ऑफिस के बाहर से भी चोर दिन-दहाड़े बाइक चोरी कर ले गए थे। यह बाइक विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले युवक की थी जो सीएमएचओ ऑफिस में कर्मचारी है। उन्होंने अपनी बाइक को ऑफिस की पार्किंग में लगाया जब वह शाम 5 बजे के करीब ऑफिस से घर जाने के लिए निकलते तो उनकी बाइक पार्किंग में नहीं थी। यहां सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि कोई युवक उनकी बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर चुरा ले गया। मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!