सीआरपीएफ जवान के घर में चोरों का धाबा, नगदी सहित 60 हजार के जेवरात लेकर भागे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले माधवनगर क्षेत्र में सीआपीएफ जवान केदार परिहार के सूने घर में बुधवार-गुरूवार की रात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर घर में रखे 10 हजार रुपए नगदी सहित करीब 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। केदार परिहार अपनी ड्यूटी थे जबकि उनकी पत्नी एवं बच्चे उनके गृहगांव बिलोकला में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

केदार सिंह परिहार के भाई भगवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव बिलोकलां में परिवार में शादी थी और बुधवार उनकी भाभी किरण अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव में आई थीं और घर पर ताला लगा हुआ था जब वह वापस लौटकर पहुंची तो उन्हें घर ताला टूटा हुआ मिला। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि घर में रखे 10 हजार रुपए नगदी सहित सोने के तीन जोड़ी टॉक्स, दो जोड़ी बाले, पायल, बिछुआ आदि सामग्री गायब मिले। पीड़िता के अनुसार चोरी गए जेवरातों की कीमत 50 हजार से अधिक है। घटना की रिपोर्ट किरण परिहार ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!