शिवपुरी। म.प्र. शासन की कैबिनेट मंंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया 25 और 26 अप्रैल को शिवपुरी में रहकर अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वह जहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर भी रहेंगी। सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि खेल युवक कल्याण एवं धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया निर्धारित कार्यक्रमानुसार 25 और 26 अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शिवपुरी में रहेंगी। यशोधरा राजे इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।