निर्मल कुमार का VIDEO सुर्खियों में: सामाजिक मान्यताएं और जश्न की आजादी

0
शिवपुरी। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं सीमेंट कारोबारी निर्मल कुमार जैन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह होली मिलन के नाम पर आयोजित एक पार्टी है जिसमें बार बाला का डांस कराया गया। खुद निर्मल कुमार ने भी रंग जमाया। लोगों को आपत्ति है कि निर्मल कुमार समाज के अध्यक्ष हैं, उन्हे ऐसा नहीं करना चाहिए जबकि निर्मल कुमार का कहना है कि यह उनकी फर्म की ओर से आयोजित कार्यक्रम था। इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है। 

जानकारी के अनुसार अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन सीमेंट के व्यवसाई है। उनकी फर्म का नाम जय मां बिल्डिंग मटेरियल के नाम से अपनी फर्म चलाते है। निर्मल जैन ने होली मिलन समारोह के नाम पर एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में मेहमान बने अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, सीमेंट के रिटेलर दुकानदार और शहर के मकान बनाने वाले ठेकेदार। 

मनोरंजन के लिए इस पार्टी में शानदार स्टेज बनाकर बार-बालाओ को डांस कराया गया। देर रात तक चली इस डांस पार्टी में आपस में विवाद की खबरे भी आई है। लीक हुए वीडियो में कारोबारी निर्मल कुमार जैन जो अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भी हैं, बार-बालाओं के साथ डांस कर रहे हैं। डांस मेंं क्या क्या हो रहा है, आप खुद वीडियो में देख लें। 

सोशल मीडिया पर लोग आपत्ति जता रहे हैं कि समाज का अध्यक्ष भरे मंच पर किस तरह की हरकतें कर रहा है। इससे पूर्व अग्रवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रितेश जैन एक नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के मामले में जेल यात्रा भी कर चुके है। 

इसमें गलत क्या है
यह हमारी फर्म की और से आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम था। जिसमें शहर भर के कारीगरों को बुलाया गया था। इस दौरान मेंने अपने मित्रों को भी बुलाया था। अब इसमें गलत क्या है यह आप ही जाने। 
निर्मल कुमार गुप्ता,अध्यक्ष,मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!