जिले से 2 किशोरियां भागी अपने बायफ्रेंड के साथ, केस दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सीहोरा व करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम रौनीजा में रहने वाली किशोरी घर से लापता हो गई। दोनों ही मामलों में परिजनों ने संदेही युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम सीहोरा बदरवास की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी बीते रोज शाम के समय अपने घर से किसी काम की कहकर निकली थी काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रिश्तेदारों में भी उसकी पूछताछ की गई लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। किसी ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को संजीव पुत्र रायसिंह भिलाला के साथ देखा गया। जब परिजनों ने पता किया तो युवक भी गांव से लापता था। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। 

वहीं करैरा के रौनीजा ग्राम में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जब किशोरी घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसे आसपास तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। वहीं किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को कलुआ जाटव निवासी सहिढाखुर्द थाना बडौनी जिला दतिया के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। 

घनी बस्ती में घुसे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आने वाले फतेहपुर इलाके में एक ट्रक घनी बस्ती में घुस गया जहां उसने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना में युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

मोनू पुत्र तेजसिंह जाटव (27) निवासी रायश्री थाना देहात ने पुलिस को श्किाायत में बताया कि रविवार को शाम के समय वह किसी काम से फतेहपुर जा रहा था तभ्ज्ञी पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घायल को इलाज के लिए वहां मौजूद लोग अस्पताल लाए जहां उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी और मामले में केस दर्ज करवाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!