शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा सडक़ गांव से आ रही है। जहां गांव में एक नाबालिग किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे किशोरी की हालात विगडऩे लगी। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस युवती के बयान नोट नहीं कर पाई है। किशोरी के परिजन उसके बॉयफ्रेंड पर जहर पिलाने का आरोप लगा रहे है। हांलाकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती को जहर पिलाया गया है या युवती ने जहर पीकर आत्महत्या की है।
सूत्रों की माने तो ग्राम देहरदा सडक़ निवासी एक कुशवाह परिवार की 17 वर्षीय किशोरी का झूर गांव के कल्ला रघुवंशी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि उक्त प्रेमी जोड़ा खेत में अपनी पे्रेम लीला में मग्न था। इसी दौरान किशोरी के परिजन आ गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसपर किशोरी के परिजनों ने पे्रमी के साथ मारपीट भी की। बताया यह भी गया है कि उक्त किशोरी की अगले माह शादी भी तय हो गई थी।
बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने यह देखा की उसके परिजनो ने उसके प्रेमी की मारपीट कर दी,इससे क्रोधित होकर प्रेमिका ने भी अपने घर में रखी सल्फास की गोलियो को सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गईह। लुकवासा पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारिकी से जांच की जा रही है,वही किशोरी के परिजन उसके प्रेमी पर ही अपनी लडकी को जहर देने का आरोप लगा रहे है। अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस की जांच में क्या सच्चाई बहार आती है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।