कृष्णागंज से नाबालिग लड़का तो समोहा से लड़की गायब | KRERA NEWS

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णागंज कॉलोनी से एक किशोर व ग्राम समोहा से एक किशोरी लापता हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। करैरा के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाला एक किशोर बीते रोज शाम के समय अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका इसके बाद परिजन थाने आए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। 

वहीं करैरा के ग्राम समोहा में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी शाम के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई जब परिजनों को किशोरी घर नहीं नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की लेकिन पूछताछ करने पर भी किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को श्रीकिशन बाढ़ई निवासी सिरसौद के साथ देखा गया था जब श्री किशन की तलाश की तो पता चला कि वह भी गांव में नहीं है जिस पर परिजन थाने गए और संदेह के आधार पर युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!