BIKE सवार को बचाने पलटा गैस टैंकर, दो की मौत, चालक घायल | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोटा-भगोरा पर पुलिया के पास मोड़ पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गैस टैंकर पलट गया। घटना में टैंकर में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई तथा चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक चालक द्वारा बार-बार गैस टैंकर को ओवरटेक किया जा रहा था जिस कारण उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा घटित हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 


गुरूवार सुबह करीब 11 बजे सुरवाया के तहत आने वाले ग्राम भावाबावड़ी में रहने वाला अवतारसिंह कौर पुत्र गुरपालसिंह कौर गैस टैंकर ड्रायवर टैंकर को खाली कर अपने घर आया था। जहां जब वह जा रहा था तभी उसकी भाभी जसमीत कोर पत्नी जसपालसिंह कौर व मां कुलदीप कौर पत्नी गुरूपालसिंह कौर ने उसे शिवपुरी छोडऩे के लिए कहा। 

जिस पर वह मां व भाभी को टैंकर में बैठाकर शिवपुरी ला रहा था। यहां रोड पर आते समय एक बार सवार द्वारा गैस टैंकर को बार-बार ओवरटेक किया जा रहा था और कोटा-भगोरा के पास बाइक चालक को बचाने के चक्कर में गैस टैंकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई जहां टैंकर चालक की मां की मौके पर ही मौत हो गई तथा भाभी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

गैस टैंकर चालक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां व भाभी को टैंकर में बैठाकर शिवपुरी ला रहा था तभी बाइक सवार द्वारा बार-बार टैंकर को ओवरटेक किया जा रहा था उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना और टैंकर को ओवरटेक करने लगा। तभी कोटा-भगोरा के पास बाइक चालक को बचाने के चक्कर में टैंकर पलट गया और यह हादसा घटित हो गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!