छेड़छाड़: आंगनबाड़ी सहायिका ने इमरान की सरेराह धुनाई लगाई, FIR कराई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर एक युवक ने आंगनबाड़ी सहायिका के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी। कई दिनों से छेड़छाड़ से परेशान महिला ने युवक को अवध हॉस्पिटल के सामने चप्पलों से कूटा और अपने बैग में रखे चाकू से हमला कर दिया। मोहनी सागर कॉलोनी में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका ने पुलिस को शिकायत में बताया कि फक्कड कॉलोनी में रहने वाला इरफान खान उसका कई दिनों से पीछा कर रहा था। इस बीच उसने कई बार युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। 

रोज की ही तरह जब वह अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह के समय जा रही थी तभी इरफान खान उसका पीछा करने लगा और सरेराह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करने लगा जिस पर महिला ने अपने बचाव में नेल कटर से युवक पर हमला बोल दिया। जिससे युवक के शरीर में खरोंच के निशान आ गए। 

विवाद होता देख आसपास मौजूद लोग भी इकठ्ठा हो गए और युवक की जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!