महल कालोनी वाले राजकुमार सिंघल ने लाइनमैन को पीटा, FIR दर्ज

0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली महल कॉलोनी में रहने वाले एक उपभोक्ता ने बिजली कर्मचारी की मारपीट कर दी। मामला उपभोक्ता द्वारा बिजली का बिल जमा न करना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ओमप्रकाश पुत्र स्व. नंदराम कुशवाह सहायक लाइन मैन बिजली वितरण कंपनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार के दिन वह महल कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार सिंघल द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया गया था जिस पर जब वह बिजली कनेक्शन काटने के लिए पहुंचा तो ओमप्रकाश कुशवाह ने उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी।

जब लाइनमैन ने उसे गाली देने से मना किया तो उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घटना में ओमप्रकाश को चोटें भी आई जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!