लापरवाही से टक्कर मारने बाले आरोपी को 2 साल की जेल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। न्यायालय धीरज कुमार जेएमएफसी पोहरी जिला शिवपुरी ने आरोपी चरणसिंह निवासी जामखो को एक्सीडेंट के जुर्म में 2 वर्ष का कारावास एवं 1500 रुपए के अर्थदंंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार 6 दिसंबर 2013 को दोपहर लगभग 2 बजे फरियादी महासुंदर का चालक चरणसिंह सोयाबीन का भूसा लेकर ट्रक से जा रहा था। ट्रक में शिवदयाल भी बैठा था। आरोपी चरणसिंह ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाकर पलट दिया था। जिससे ट्रक के नीचे दबने से शिवदयाल की मौत हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना पोहरी ने भादवि के अंतर्गत केस दर्ज कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!