शिवपुरी। फिजीकल थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी भी जब्त की है। मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को शनिवार देर शाम जानकारी मिली कि पप्पू कबाड़ी की दुकान के पीछे सिद्धेश्वर मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे लखन पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी अहीर मोहल्ला, इकबाल पुत्र नूरमोहम्मद निवासी महल सराय, पवन पुत्र राजकुमार निवासी टीवी अस्पताल के पीछे, शुभम पुत्र अरविंद चतुर्वेदी निवासी पुराना टोल टैक्स के पास को गिरफ्तार किया व उनके पास से 1130 रुपए नकदी एवं ताश की गड्डी जब्त की। सिद्धेश्वर मैदान में जुआ खेलते चार दबौचे
3/25/2018
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी भी जब्त की है। मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को शनिवार देर शाम जानकारी मिली कि पप्पू कबाड़ी की दुकान के पीछे सिद्धेश्वर मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे लखन पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी अहीर मोहल्ला, इकबाल पुत्र नूरमोहम्मद निवासी महल सराय, पवन पुत्र राजकुमार निवासी टीवी अस्पताल के पीछे, शुभम पुत्र अरविंद चतुर्वेदी निवासी पुराना टोल टैक्स के पास को गिरफ्तार किया व उनके पास से 1130 रुपए नकदी एवं ताश की गड्डी जब्त की।
Tags
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।