शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बारौद में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी आसपास पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के रहने वाले दंपत्ति के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और संदेही के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम बारोद की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सोमवार को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वह काफी देर तक घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने आस-पड़ोस में पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री गांव के ही रहने वाले कल्ला पुत्र राधेश्याम पंडित व उसकी पत्नी गुडिया बाई पत्नी कल्ला पंडित के साथ देखी गई थी। जब खोजबीन की तो पता चला कि दोनों भी गांव से लापता है। जिस पर किशोरी के परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।