ट्रेक्टर की टक्कर से युवक की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सडग़ूड में घर जा रहे एक युवक में पीछे से ट्रेक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें 18 मार्च को देर शाम सूचना मिली कि ग्राम सडग़ूड में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना कर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि युवक में ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया एवं उसके परिजनों की तलाश की जहां उमेश पुत्र अशोक परिहार निवासी पुराना जैन मंदिर के पास बदरवास से संपर्क किया और घटनाक्रम के बारे में बताया। 

जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और बताया कि घायल का नाम जगदीश पुत्र सुल्तानसिंह परिहार है। पुलिस ने मामले में उमेश की शिकायत पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना में जगदीश को गंभीर चोट आ गई थी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!