खेत में मवेशी घुसने पर दो पक्षों में संघर्ष, क्रॉस केस दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बारई में रविवार की शाम दो पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। विवाद का कारण खेत में मवेशी घुसना बताया रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हल्की बाई पत्नी कैलाश कुशवाह व नरेन्द्र पुत्र घूमनसिंह यादव निवासी बारई के खेत में मवेशी घुस गए थे जिस पर दोनों विवाद करने लगे। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। गाली-गलौंज की आवाज सुनकर दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक दूसरे की जमकर मारपीट कर दी।

मामले में पुलिस ने हल्की बाई की शिकायत पर पप्पू यादव, गुड्डा यादव, लल्लू यादव पुत्र घूमनसिंह निवासी बारई व नरेंद्र की शिकायत पर बादलसिंह, हल्की बाई कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

नगर पंचायत परिसर से बाइक चोरी
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत स्थित नगर पंचापयत परिसर से रविवार को एक बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

नीलेश पुत्र बनवारीलाल पाठक निवासी पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर के समय वह नगर पंचायत में किसी काम से गया हुआ था वहां उसने बाइक को नगर पंचायत परिसर में रख दी और चला गया जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक थाने गया और बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!