पब्लिक हेल्प ग्रुप ने कैंडल जलाकर नम आंखो से किया शहीदों को याद

Updesh Awasthee
0
कोलारस। देश कि आजादी में अपना बलिदान देने वाले देश के जावांज शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के वलिदान दिवस पर नगर में समाज सेवी संस्था पब्लिक हेल्प ग्रुप ने शहीदों को कैंडल जलाकर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रृंद्धांजलि दी गई। इसके बाद पब्लिक हेल्प ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र शिवहरे के साथ नगर के कई नागरिकों ने दो मिनिट का मौन रखा और शहीदों की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की गई। 

इस दौरान पब्लिक हैल्प ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शिवहरे ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के तीनों वीरों सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले क्रांतीकारी थे आज का दिन केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है।

उन अमर क्रांतिकारियों के बारे में आम मनुष्य की वैचारिक टिप्पणी का कोई अर्थ नहीं है। उनके उज्जवल चरित्रों को बस याद किया जा सकता है कि ऐसे मानव भी इस दुनिया में हुए हैं, जिनके आचरण किंवदंति हैं। भगतसिंह ने अपने अति संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, उनके बाद अब किसी के लिए संभव न होगी। आदमी को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं। बड़े साम्राज्यों का पतन हो जाता है लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से धमेन्द्र शिवहरे, जयसिंह राजावत, धर्मेन्द्र कुशवाह, सूरज नायर, संस्कार गोयल, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!