शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव लीड कर रहीं यशोधरा राजे सिंधिया ने भी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दे दी है। काफी देर बाद दी गई इस बधाई में उन्होंने कोलारस पर अपना दावा खत्म नहीं किया है। उन्होने ऐलान किया है कि अब वो कोलारस में भी सक्रिय रहेंगी। यशोधरा राजे ने लिखा है कि:
नवनिर्वाचित विधायक कोलारस श्री महिंद्र सिंह यादव और मुंगावली श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव को बहुत बधाई। हारना जितना तो ज़िंदगी का एक सत्य है और जनता का फैसला शिरोधार्य है। कोलारस के विकास के लिये में पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।