शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत पोहरी-बैराड रोड पर एक बाइक में बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों युवक छात्र थे और हायर सेकंडरी का पेपर देकर वापस घर जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गया। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस से बताया कि गुरुवार को हायर सेकंडरी सुबह पेपर था।
पेपर देने के लिए बैराड के रहने वाले तीन छात्र गजेन्द्र ओझा, अनिकेत ओझा पुत्र कैलाश ओझा व शिवम पुत्र महेन्द्र शर्मा भटनावर सेंटर पर आए थे। यहां से पेपर खत्म होने के बाद वापस अपने घर बैराड़ जा रहे थे तभी पोहरी रोड पर सामने से आ रही बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद तीनों छात्र जमीन पर गिर गए और घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। राहगीरों ने घायलों की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।