पोहरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में अपने खेत में थ्रेसिंग के बाद ट्रॉली के नीचे सो रहे मजदूर की दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठवाकर पीएम के लिए भिजवाकर ट्रेक्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक अवधेश पुत्र बाबू कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी चांदपुर के खलियान में रात्रि में गेंहू की थ्रेसिंग की थी। थे्रसिंग के बाद रखबाली करने अवधेश खालियान में ट्रॉली के नीचे सो गया। रात्रि में अचानक हवा चलने पर ड्रायवर ट्राली को लेकर जाने लगा। उसने देखा नहीं कि ट्राली के नीचे अबधेश सो रहा है। और अवधेश को कुचलते हुए ट्रॉली निकाल दी।
इस हादसे में अवधेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने टे्रक्टर के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।