खलियान में लगी आग,15 क्विटल गेंहूू राख

0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टौरिया में आग खलियान में रखी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड़ को दी। बैराड़ नगर पंचायत की फायर बिग्रेड तत्काल मौके पर पहुंची । जहां आग पर जबतक काबू पाया जाता फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में 15 क्विटल गेंहू जलकर राख हो गया। इस मामले में पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टौरिया गांव के केशव और नंदराम प्रजापति के खलियान में रखी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस घटना में खलियान में रखी सूखी फसल धू-धू कर जलने लगी। 

गांव में पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों ने घरों में रखे पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु पानी की कमी के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तभी बैराड़ नगर पंचायत की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची जब तक आग को काबू में ले पाते आग अपना काम कर चुकी थी। इस घटना में लगभग 15 क्विटल गेहूं राख हो गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!