घर में अकेली युवती को देखकर घुसा पड़ोसी, मुंह बंद कर डर्टी टच

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पारसदेव मोहल्ला में पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। युवती ने बताया कि परिजन घर के बाहर गए हुए थे तभी युवक उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खनियांधाना के पारसदेव मोहल्ला में रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को दोपहर के समय उसके परिजन बाहर गए हुए थे 

तभी शाम के समय पड़ोस में रहने वाले प्रीतम पाल व पारसदेव मोहल्ला खनियांधाना उसके घर में घुस आया और जबरदस्ती उसके दोनों हाथ पकड़ लिए तथा मुंह बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। 

जैसे-तैसे युवती ने अपने आप को छुड़ाया और शोर मचाया जिस पर पड़ोसी आ गए जिन्हें देखकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!