शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एबी रोड गुना वायपास के पास एक दस चक्का ट्रक ने युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गुना वायपास चौराहे के पास गोदाम के सामने एक एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल भूपेन्द्र श्रीवास्तव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कमलागंज के जाटव मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र स्व. हल्केराम मौर्य में बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। युवक ने बताया कि वह अपने घर से काम के लिए निकला था।
तभी लक्ष्मीनिवास के पास एक बाइ चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।