मवेशीयों को लेकर चले लात घूसें, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गौड़ मोहल्ला में रहने वाले एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि आरोपियों के मवेशी युवक के खेत में चले गए थे जिस पर उसने मवेशियों को भगा दिया इसी बात को लेकर युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मुकेश गौढ़ पुत्र राजेंद्र गौढ़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को बरी वाले खेत हनुमान जी के मंदिर के पास उसका खेत है। 

जब वह खेत पर गया तो देखा कि उसके खेत में मवेशी चर रहे हैं जिस पर उसने मवेशियों को भगा दिया। मवेशियों को भगाने पर मवेशी के मालिक ख्याली, अरुण बघेल, हरज्ञान, रामचरण बघेल निवासी लंकापुरा कोलारस आ गए और कहा कि तूने हमारे मवेशियों को क्यों भगाया और गाली-गलौंज करने लगे। 

जब युवक ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों युवकों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना में युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

चने की फसल को बर्बाद कर रहे थे मवेशी, भगाया तो कर दी मारपीट
जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत महुआवाला खेत पर खड़ी चने की फसल में पास ही के खेत मालिक ने अपने मवेशी चरने के लिए छोड़ दिए। जब पशुओं को भगाया तो युवक ने फरियादी की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

लियाकत खान पुत्र हसमत खान निवासी पठान मोहल्ला रन्नौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को जब वह अपने खेत पर गया तो देखा कि पास ही के खेत मालिक बंटी यादव, लल्लू यादव और कल्लू उर्फ विजय यादव निवासी नोहत्ता मोहल्ला मायापुर ने अपने मवेशी उसके खेत में चरने के लिए छोड़ दिए है। 

लियाकत ने बताया कि उसके मवेशी खेत में खड़ी चने की फसल को बर्वाद कर रहे थे। फसल को बचाने के लिए उसने मवेशियों को वहां से भगा दिया। जिस पर तीनों युवक उसके पास आए और मवेशियों को भगाने पर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब युवक ने उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!