कोलारस में इन्टरसिटी ट्रेन के स्टॉपेज हेतु रेलमंत्री का आभार: सुरेन्द्र शर्मा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस शहर में इंदौर-भिंड-इंदौर तथा ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज होने पर रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का आभार व्यक्त किया है। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि कोलारस क्षेत्र में लंबे समय से इंटरसिटी ट्रेन के स्टॉपेज की जरूरत महसूस की जा रही थी क्योंकि कोलारस से इंदौर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिये शिवपुरी या बदरवास जाना पड़ता था परंतु स्थानीय काँग्रेस सांसद जी ने कोलारस की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। 25 नवंबर को कोलारस के नागरिकों ने इस समस्या से मुझे अवगत कराया था। तब भोपाल प्रवास के दौरान मैंने मंडल रेल प्रबंधक श्री शोभुन शौधरी जी से 3 दिसंबर की मुलाकत कर उनसे इन्टरसिटी के कोलारस स्टॉपेज की माँग की थी। इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के माध्यम से रेल मंत्री जी को भी इस विषय मे बात की थी।

माननीय मुख्यमंत्री जी जब कोलारस आये थे तब कोलारस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उनसे भी कोलारस में इन्टरसिटी के स्टॉपेज की माँग की थी मुख्यमंत्री जी ने भी रेल मंत्री जी से बात करने की बात कही थी एवं उनके द्वारा इस संबंध में पत्राचार भी रेल मंत्री जी से किया गया।

परिणामस्वरूप अब कोलारस में इंटरसिटी ट्रेन रुकेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।
सुरेन्द्रशर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है सो करती है, जनहित भाजपा के लिये सर्वोपरि है जनता जनार्दन की प्रसन्नता में ही हमारी प्रसन्नता है। प्रदेश एवं जिले की खुशहाली के लिये अनेक सौगातें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने दी हैं एवं भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेंगे।
प्रकाशन हेतु सादर
सुरेन्द्र शर्मा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भाजपा
Mo.9074600001
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!