शिवपुरी। शिवपुरी अस्पताल को कागजों में प्रदेश के नम्बर 1 अस्पताल का तमगा मिला है, लेकिन इस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। पहले भी इस अस्पताल में चोरी की वारदातेें हो चुकी है और इस बार चोरों ने फिर सेंध लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिमाह लाखों रूपए का खर्च किया जा रहा है।
जिला अस्पताल की किचिन में घुसकर कोई अज्ञात चोर एसी के चार स्टैवलाइजर और 14 वालफैन चोरी कर ले गया। इस मामले में फरियादी रामलाल पुत्र किशनलाल कुशवाह निवासी शिवपुरी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चोरी की उक्त घटना 26 मार्च को रात्रि 11:30 बजे से 27 मार्च की सुबह 8 बजे के बीच की है।
इलैक्ट्रिीशियन रामलाल ने बताया कि कल सुबह जब वह अस्पताल पहुंचे तो किचिन का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।