शिवपुरी। बीते रोज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के मनचलों के प्रति शक्त तेवरों के बाद शिवपुरी पुलिस सक्रिय हो गई पुलिस ने कोंचिंगों के बाहर खड़े आबारा मजनूओं को पकडक़र हबालात में बंद कर शाम को इनका जुलूस शहर में निकाला। इस कार्यवाही के बाद शहर के आवारा बच्चों में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है।
बीती रात्रि से प्रारंभ इस अभियान में पूरे जिले भर की पुलिस ने इस अभियान के तहत लगभग आधा सेकडा मजनूओं को सबक शिकाते हुए हिरासत में लिया है। इसी कार्यवाही में कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने 15 मजनूओं को पकडक़र आज कोतवाली से अस्पताल चौराहे होते हुए जुलूस निकाला। इस जूलूस के बाद शहर के मजनूओं में भाग दौड़ की स्थिति निर्मित हो गई।
कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने बताया है कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिलेे भर में चल रहा है। जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने 15 मजनूओं को पकड़ा है। इन मजनूओ को पकडऩे के बाद पुलिस ने इनके परिजनों को बुलाकर समझाइस देकर 12 मजनूओं को छोड़ दिया। वही तीन मजनूओं को धारा 151 की कार्यवाही को अंजाम देते हुए जेल भेज दिया है।
शिवपुरी में मजनुओं का जुलूस निकाला pic.twitter.com/TyHbG9aefu— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) March 20, 2018

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।