खतौरा में कांग्रेस प्रत्याशी पर लाठीचार्ज, भाजपा विधायक की कार में तोड़फोड़: VIDEO

Updesh Awasthee
0
ललित मुदगल/सत्येन्द्र उपाध्याय। बड़ी खबर है। इंदार थाना क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप है कि भाजपा के भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह अपनी कार में नोटों से भरा बैग लेकर घूम रहे थे। वो इंदार में लोगों को पैसे बांट रहे थे। हमारी शिकायत पर पुलिस ने विधायक की कार को रोका लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कार की तोड़फोड़ कर दी। बदले में पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में महेंद्र यादव के साथ कांग्रेस नेता रामवीर यादव एवं कई अन्य भी कार्यकर्ता घायल हो गए। हंगामे के कारण भीड़ के रूप में जुटे ग्रामीण भी लाठीचार्ज का शिकार हो गए। 

मामला इंदार थाना की खतौरा चौकी है। कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव ने बताया कि भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह इंदार में लोगों को पैसे बांट रहे थे। हमने एसपी शिवपुरी को इसकी सूचना दी। उन्होंने चैकपाइंट पर सभी वाहनों की जांच करने के आदेश दिए। इसी दौरान एक फार्च्यूनर कार भी खतौरा चौकी पर आई। पुलिस वाले उस कार की जांच नहीं कर रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कार को घेर लिया। ड्रायवर गाड़ी में से नीचे नहीं उतर आ रहा था। विधायक नरेन्द्र कुशवाह कार में सवार थे, अंदर से गालियां दे रहे थे। 

आधा घंटे बाद जब कार्यकर्ता कार से थोड़ा दूर हो गए तो ड्रायवर नोटों से भरा बैग लेकर भाग गया। इससे कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने फार्च्यूनर कार में पत्थर मार दिए। मैने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग की। आचार संहिता लगी हुई है। प्रचार बंद हो गया है। बाहरी आदमी क्षेत्र में क्यों घुसा हुआ है। इस पर पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज कर दिया और फार्च्यूनर कार समेत विधायक को वहां से सुरक्षित रवाना कर दिया। 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से संपर्क करने का लगातार प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस की अधिकृत प्रतिक्रिया प्राप्त होते ही अपडेट की जाएगी। कलेक्टर तरुण राठी ने बताया कि मामले की जांच के लिए मैं खुद मौके पर रवाना हो गया हूं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!