शिवपुरी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत अब गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों को फोटोयुक्त प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। नोडल अधिकारी फोटोयुक्त प्रमाण-पत्र की उपलब्धता कराएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक लोकेश कुमार जाटव ने निर्देश दिए हैं कि गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों की उपस्थिति का सत्यापन कराया जाए।
निर्देश में कहा गया है कि यदि किसी निजी संस्था द्वारा नि:शुल्क प्रवेशित बच्चों को प्रताडि़त किए जाने की जानकारी मिलने या पाठ्येत्तर और खेल की गतिविधियां जैसी पात्रता और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं तो विधिवत जांच के बाद उसकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।