शिवपुरी। विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के शिवपुरी विभाग की घोष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय का घोष दल प्रथम स्थान पर रहा। विद्या भारती के शिवपुरी विभाग की घोष प्रतियोगिता का आयोजन चंदेरी अशोकनगर में किया गया जिसमें शिवपुरी, श्योपुर और अशोकनगर जिलों के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के घोष दल सम्मिलित हुए। जिसमें सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानसिंह कौरव विभाग समन्वयक शिवपुरी विभाग विद्या भारती मध्यभारत प्रांत एवं अध्यक्षता रघुवीर श्रीवास प्रांत घोष प्रमुख द्वारा की गई ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौरव ने कहा कि घोष भारतीय संगीत की एक विधा है जो बैंड धुन के रूप में संचलन पद्धति में बजाई जाती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में संगीत विधा का संरक्षण है। इस अवसर पर विद्यापीठ के प्राचार्य जितेंद्र परसाई एवं विद्यापीठ परिवार द्वारा सभी भैयाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।