टूटी शपथ, चौंका समाज, माला में नजर आए सिंधिया महाराज

0
सत्येन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। अभी दिसम्बर 2017 के लास्टवीक में ही कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शपथ उठाई थी कि जब तक मप्र से शिवराज सिंह सरकार को उखाड़ नहीं फेंकूंगा, माला नहीं पहनूुंगा लेकिन स्वागत सत्कार का लोभ उनका वचनभंग करवा गया। कोलारस की एक चुनावी सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया फूलों की माला धारण किए हुए दिखाई दिए। बता दें कि सिंधिया ने किसानों पर अत्याचार के खिलाफ यह शपथ उठाई थी और ओलावृष्टि के बाद ​तोड़ दी। 

बताया जा रहा है कि यह सभा कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विजयपुरा गांव में आयोजित की गई थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव, विजयपुर विधायक रामनिवास रावत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे। फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि यह उसी गांव की चुनावी सभा है और सांसद के गले में फूलों का हार भी है। 

क्या शपथ उठाई थी सांसद सिंधिया ने
19 दिसम्बर 2017 आज से करीब 50 दिन पहले मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मीरकाबाद पंचायत में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। सिंधिया ने कहा, भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार किसान विरोधी है एवं किसानों पर गोलियां चलवाती है। इसलिये मैंने प्रण लिया है कि जब तक भाजपा की सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक मैं फूलों की माला नहीं पहनूंगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!