शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राठौर मोहल्ला में बच्चों के विवाद का विवाद बड़ों तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में अजमेरसिंह पुत्र रामहेत प्रजापति ने बताया कि उसके बच्चे घर के बाहर इस्लाम खां के लडक़ों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया।
जिसको लेकर इस्लाम खा उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। वहीं अजमेर सिंह भी गाली-गलौंज करने लगा। देखते ही देखते मामला झगड़े तक आ पहुंचा और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने अजमेरसिंह की शिकायत पर इस्लाम खां, आशू खां, अप्पो खां व इस्लाम खा पुत्र मिश्री खां की शिकायत पर अजमेरसिंह जयंती बाई प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।